Muzaffarpur News: व्यवहार न्यायालय में बनेगा जी प्लस टू लॉयर्स हॉल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए अत्याधुनिक लॉयर्स हॉल बनाया जाएगा। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने इसके निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिया है। यह जी प्लस टू भवन होगा। इसमें वकीलों के बैठने, मीटिंग और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य को वर्ष 2026-27 तक विद्युतीकरण सहित पूरा कराया जाना है। लॉयर्स हॉल बनने से अधिवक्ताओं को मुवक्किलों से मुलाकात के लिए चेंबर मिल सकेगा। मालूम हो कि अभी अधिवक्ताओं के लिए वकालतखाना के साथ परिसर में भी बैठने की पुरानी व्यवस्था है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.