मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। दरभंगा फोरलेन पर सत्संग भवन के पास छह दिनों पूर्व चौपार भरत निवासी व्यवसायी राजीव कुमार से लूट का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश बोचहां इलाके के इंद्रजीत कुमार उर्फ अंजीत कुमार और गरहां इलाके के रोहित कुमार उर्फ भाऊ के पास से राजीव से लूटा गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 11 अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे राजीव स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान सत्संग भवन के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू भिड़ाकर लूटपाट की थी। 22 हजार नकद, सोने की चेन व मोबाइल लूट लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...