मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: सकरा। सुस्ता (महमदपुर कंठ) में शनिवार रात आभूषण लूट मामले में व्यवसायी रेपुरा निवासी अनिल कुमार साह के बयान पर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। व्यवसायी ने बताया कि दुकान बंद कर भतीजा रोहित कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में सुस्ता (महमदपुर कंठ) में पोखर के पास पहले से घात लगाए बदमाश खड़े थे। घेरकर अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर हथियार के बल पर चार लाख से अधिक के गहने, आधार और कुछ जरूरी कागजात लूट लिए। मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार, सरपंच प्रतिनिधि नितेश कुमार ने बताया कि दुकानदार काफी दहशत में हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: हथियार भिड़ाकर व्यवसायी से छह लाख के गहने लूटे, फायरिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...