मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रेम-प्रसंग में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई के मामले में कांटी के चकमंसूरपुर निवासी एल्युमिनियम के व्यवसायी मो. रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी थार गाड़ी भी पुलिस जब्त की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। माड़ीपुर इलाके से अपहृत युवक आयुष कुमार के आवेदन पर मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- व्यवसायी ने प्रेम-प्रसंग में युवक को किया अगवा, सिर फोड़ाअपहरण की सूचना एसडीपीओ नगर-एक सुरेश कुमार ने बताया कि आयुष कुमार का रविवार की शाम थार सवार लोगों के द्वारा अपहरण करने की सूचना मिली थी। सीसीटीवी से पता लगाकर अपहरण करके भाग रही थार गाड़ी का पीछा शुरू किया गया। इस बीच गाड़ी में आयुष की बेरहमी से पिटाई की गई और ...