मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। विश्राम सिंह ( 2) उच्च माध्यमिक विद्यालय, रोहुआ में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। वहीं, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मुशहरी फार्म में प्रबंध समिति का गठन किया गया। इसमें विधायक ने विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं सुरक्षित परिसर तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल को लेकर विस्तृत चर्चा की। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार चुन्नू, पंचायत अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सहनी, बीरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, निशांत कुमार, प्रयाग सहनी, संतलाल सहनी, रे...