मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस शहर से गांव तक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। नेता व कार्यकर्ता घर-घर जाकर संवाद करते वोट चोरी पर चर्चा करेंगे। गांव में चौपाल लगेगी। साथ ही एक महीने में उन लोगों की सूची भी बनेगी, जिनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- INDIA गठबंधन की महारैली में शामिल होंगे ममता बनर्जी, जया बच्चा और कमल हासन, 1 नवंबर विपक्ष का शक्ति प्रदर्शनमहारैली और वोट चोरी पर कांग्रेस का रुख एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारी को लेकर एकदिवसीय दौरे पर शहर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व विधायक (छत्तीसगढ़) राघवेंद्र सिंद ने कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक पार्टी का संघर्ष सड़क, सदन से लेकर अदालत तक ...