मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को टीम स्पर्द्धाओं में वॉलीबॉल में डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, कबड्डी में डीएवी बखरी और खो-खो में हाईस्कूल सकरी सरैया विजेता रहे। अंडर-17 बालक वर्ग के 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में रौनक कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर में सत्यम कुमार यादव दूसरे और सम्राट सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में बाबुल कुमार दूसरे और अभिषेक कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दोनों स्पर्धाओं में अंगीता कुमारी ने बाजी मारी। 100 मीटर में खुशी चौधरी और शिवानी कुमारी तथा 200 मीटर में शगुन कुमारी और खुशी चौधरी क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में मनीष व शगुन प्रथम

दौड़ की स्पर्धाएँ 400 मीटर दौड़ बालक में मनीष कुमार, अभिषेक क...