Muzaffarpur News: वैशाली कनाल नहर में बुजुर्ग का शव मिला
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। दामोदरपुर गांव स्थित वैशाली कैनाल नहर में बुधवार सुबह बुजुर्ग का शव मिला। कोइरिया निजामत पंचायत के गरीबा गांव निवासी चलितर भगत (60) मंगलवार को मजदूरी करने घर से निकले थे। चलितर भगत के भतीजा किशुन भगत ने बताया कि देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। सुबह में दामोदरपुर गांव के पास नहर में शव मिला। दामोदरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग खेत की सिंचाई के लिए नहर के पास गए थे। इस दौरान शव पर नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अपर थानेदार आलोक कुमार यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने बताया कि चलितर भगत संभवत: शौच के लिए नहर पर गए थे, जहां पैर फिसलने से वे पानी में डूब गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.