मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। महिला शिल्पकला भवन महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की तरफ से मंगलवार को भारतीय ज्ञान परंपरा : प्राचीन से आधुनिक भारत तक विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना में भारतीय ज्ञान प्रणाली के अतिथि व्याख्याता आर.के. चतुर्वेदी उपस्थित थे। प्राचार्य, बर्सर डॉ. ममता वर्मा एवं अन्य शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. शालिनी गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। राजनीति विज्ञान की सहायक आचार्य डॉ. चंचला कुमारी ने कहा कि सच्चा ज्ञान वही है, जो मनुष्य को बंधनों से मुक्त कर जीवन को सा...