Muzaffarpur News: वेद प्रकाश अग्रवाल की जयंती पर मनेगा अमृत महोत्सव
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रेवा रोड स्थित वेद विहार भामाशाह द्वार परिसर में 13 और 14 अक्तूबर को आर्य समाज के पूर्व प्रधान एवं वेद विहार के संस्थापक वेद प्रकाश अग्रवाल की 75वीं जयंती के अवसर पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता स्वामी ओंकारानंद सरस्वती और आर्य समाज के युवा संन्यासी स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती शामिल होंगे। स्वामी ओंकारानंद के प्रवचनों में वैदिक संस्कृति, भारतीय परंपरा और जीवन में वैदिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह नौ बजे से 11 बजे तक तथा दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.