मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। वैश्य समन्वय समिति की ओर से वीर शहीद छकौड़ी लाल साह का शहादत दिवस 11 सितंबर को मनाया जाएगा। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक हुई, जिसमें आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष देवीलाल, संयोजक रंजीत सहनी और सह संयोजक शिशिर कुमार नीरज ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद शामिल होंगे। इनके अलावा पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, विधायक संजय गुप्ता, विधायक रंजन कुमार, जदयू जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार, भाज...