मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति की बैठक शुक्रवार को कांटी छिन्नमस्तिका स्थित विवाह भवन में हुई। इसमें संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महला दीदी और क्षेत्र संयोजिका डॉ. शोभा रानी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रज्ञा ने कहा कि समाज में जागरूकता और सतर्कता जरूरी है। महिलाओं को प्रलोभन और धोखे से सजग रहना चाहिए। शिक्षित और आत्मनिर्भर बनना समय की मांग है। मौके पर राज किशोर सिंह, अजय, अजय पांडे, डॉ. वैष्णव, श्रीराम, रिमझिम व नीतांजलि दीदी मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...