मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में छात्रों की भूख हड़ताल दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। छात्र एलएस कॉलेज में ड्यूक हॉस्टल खोलने, छात्राओं से फीस नहीं लेने और पढ़ाई सुचारू रूप से चलाने के लिए छात्रों की हड़ताल चल रही है। छात्रों से बात करने गुरुवार को डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी। छात्र कुलपति से वार्ता करना चाह रहे थे। छात्रों का कहना था कि जब तक कुलपति उनसे बात नहीं करेंगे, हड़ताल जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...