मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्वकर्मा रेजिमेंट के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर विश्वकर्मा वंशीय समाज ने छह सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें लोहार, बढ़ई, सोनार, कसेरा, ठठेरा एवं प्रजापति समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।धरना की अध्यक्षता रामनारायण शर्मा ने की। संचालन रामबालक शर्मा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित करने, विश्वकर्मा वंशीय कल्याण आयोग या बोर्ड के गठन और वंशानुगत कार्यों से जुड़ी एक लाख रुपये तक की कच्ची व निर्मित सामग्री को कर एवं प्रशासनिक बाधाओं से मुक्त करने की मांग की। इसके अलावा बिहार के लोहारों को सिर्फ लोहार नाम से जाति प्रमाणपत्र जारी करने, समाज के सदस्यों पर हो रहे अत्याचारो...