मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को स्वच्छ, शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है। ताकि, कोई भी पात्र नागरिक वोटर बनने से नहीं छूटे। गुरुवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रट में हुई समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम कुमार गौरव ने ये बातें कही।उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- छह राज्यो...