Muzaffarpur News: विशेष अभियान में 199 आरोपित गिरफ्तार, 134 को भेजा गया जेल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर जिला पुलिस ने एक बार फिर अभियान चलाया। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर चले विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने गुरुवार रात ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुल 199 आरोपित को गिरफ्तार किया। इनमें से गंभीर मामलों में शामिल 134 आरोपितों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि जिले के सभी अनुमंडलों में अपराधियों और फरारों के खिलाफ यह विशेष अभियान चलाया गया था। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में लूटकांड का एक, पुलिस पर हमला मामले का एक, एससी/एसटी एक्ट का एक और विभिन्न मामलों के 131 अन्य आरोपित शामिल हैं। सिटी एसपी के अनुसार, सबसे अधिक गिरफ्तारी पूर्वी-एक अनुमंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.