मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि में छात्रों के रजिस्ट्रेशन स्लिप पर अब मां का भी नाम रहेगा। विवि प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। छात्रों के रजिस्ट्रेशन स्लिप पर अब तक सिर्फ पिता का नाम लिखा रहता था। विवि सूत्रों के अनुसार, इसके फार्मेट में नए सत्र से बदलाव किया जा सकता है। किसी भी विश्वविद्यालय में यह पहली बार होगा कि रजिस्ट्रेश स्लिप पर विद्यार्थी की मां का नाम लिखा होगा। वहीं, बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2026-29 के छात्रों का रजिस्ट्रेशन स्लिप अब समर्थ पोर्टल से जारी किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...