Muzaffarpur News: विवाह भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग
मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। जटौलिया पंचायत में पांच लाख की लागत से बन रहे विवाह भवन निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि योजना स्थल पर बोर्ड नहीं लगाया गया है। घटिया ईंट का उपयोग हो रहा है। इसके अलावा अन्य निर्माण सामग्री भी गुणवत्ताविहीन है। ग्रामीणों का आरोप है कि विवाह भवन निर्माण के लिए सरकार ने पर्याप्त बजट दिया है। बावजूद ठेकेदार मानकों की अनदेखी कर रहा है। बीपीआरओ ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जाएगी। इस संबंध में बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला गंभीर है। यह भी पढ़ें- VIDEO: ये ईंटें तुम्हारे सिर पर मार दें...घटिया निर्माण पर भाजपा विधायक का चढ़ा पारा, ठेकेदार को फटकारा जेई से जानकारी ली जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.