मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने रविवार को विवाहिता पुत्री के अपहरण का केस दर्ज कराया। आवेदन में बताया कि 10 सितंबर को बाजार से लौटने पर घर का सामान बिखरा और ताले खुले मिले। पुत्री की तलाश में बाहर निकली तो कुछ दूरी पर नतनी रोती मिली। आगे बढ़ने पर देखा कि कुछ लोग पुत्री की कनपटी पर बंदूक सटाकर उसे उजले रंग की गाड़ी में जबरन बिठा रहे थे। मामले में पूर्वी चंपारण के रोहित कुमार, विजय सहनी, रुना देवी, लवकुश कुमार, लक्ष्मी देवी को आरोपित किया गया है। महिला ने देह व्यापार कराने की आशंका जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...