मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। जियन खुर्द पंचायत के वार्ड 10 मड़वन भोज की 21 वर्षीय दामिनी कुमारी की मौत मामले में सुपौल जिले के रतनपुरा पुलिस ने पति संजीव साह और ससुर केनू साह को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दामिनी के परिजनों ने भैंसुर संजय साह और गोतनी रूना देवी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दामिनी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र निवासी केनू साह के पुत्र संजीव साह से हुई थी। इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम वाला प्यार फिर कोर्ट मैरेज, 10 महीने बाद पत्नी को जिंदा जला डाला; पति की हैवानियत शादी के कुछ दिन बाद से दामिनी मायके में रहने लगी थी। परिजनों ने बताया कि पति ने फोन कर दा...