मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। डीएम कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण से कोई समझौता नहीं होगा। अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों अधिकारियों ने गुरुवार को वीसी के माध्यम से जिले की विधि-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आगामी विप चुनाव में आचार संहिता के अनुपालन को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- जिले में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोकअधिकारियों के निर्देश अधिकारियों ने एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को संयुक्त रूप से क्षेत्रों में गश्ती का निर्देश दिया। एसडीओ और एसडीपीओ छात्रावासों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष गश्त करने व...