मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: कांटी। स्वतंत्रता दिवस पर कांटी प्रखंड मुख्यालय परिसर के प्रमोद सभागार में जरूरतमंद एवं पात्र लोगों के बीच बासगीत पर्चा वितरण किया गया। इस दौरान कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने रामनाथ धमौली पूर्वी पंचायत व मुस्तफापुर पंचायत के 125 भूमिहीनों को पर्चा सौंपा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम सम्राट चौधरी के अगुवाई में देश व प्रदेश प्रगति की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। विधायक ने गरीब तबके के छुटे हुए भूमिहीनों की पंचायतवार सर्वेक्षण कराने की निर्देश कांटी सीओ को दिया। मौके पर सीओ मुकेश कुमार, जिला पार्षद आभा ठाकुर, नगर पार्षद सह जदयू नगर अध्यक्ष चंदन कुमार पांडेय, अशोक पासवान, मुरारी झा, प्रिंस ठाकुर आदि थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: चानन में 44 भूमिहीन परिवारों को ...