मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। झपहां के तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में आपदा प्रबंधन विभाग एवं एसडीआरएफ ने सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया। बुधवार को इसके समापन पर विधायक अजय कुमार ने प्रशिक्षित आपदा मित्रों के बीच आपदा किट का वितरण किया। मौके पर विधायक ने कहा कि आपदा के समय बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, रेस्क्यू तकनीक, आग से बचाव एवं विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में आपदा मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...