मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधायक के पैतृक गांव घोसौत पंचायत के सोढ़ना माधोपुर और समीप की चतुरसी पंचायत में पोल, ट्रांसफॉर्मर और तार लगाने के नाम पर अवैध उगाही का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को विधायक अजय कुमार ने कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर बनघारा पावर सब स्टेशन के कनिय अभियंता अरुण कुमार पर अवैध उगाही करने का आरोप लगाया है। साथ ही जांच कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक ने लिखा है कि इससे पहले टेंगरारी में मनामने तरीके से पोल उखाड़ कर दूसरे जगह लगाने की शिकायत करने पर भी कोई कारवाई नहीं की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...