मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: सकरा। सबहा गांव स्थित जदयू के प्रधान कार्यालय में रविवार को विधायक आदित्य कुमार ने जनता दरबार लगाया। इसमें 70 आवेदन पड़े। विधायक ने कहा कि जनता दरबार में पड़े आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी के पास भेजा जाएगा। कहा कि जो लोग पटना एवं मुजफ्फरपुर नहीं पहुंच पाते हैं, वैसे लोग के लिए सप्ताह में एक दिन जनता दरबार लगाकर समस्या सुनी जाती है। इस मौके पर जदयू अध्यक्ष साधुशरण कुशवाहा, रघुवीर पटेल, सुरेश भगत आदि थे। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : जनता दरबार में आए सात आवेदन, मामलों की होगी जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...