मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना पुलिस ने सोमवार रात छापेमारी कर कुड़िया गांव से 19 बोतल विदेशी शराब बरामद की। मौके से शराब धंधेबाज कृष्ण मोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ओम पुकार प्रिय ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज पूर्व में भी जेल जा चुका है। यह भी पढ़ें- Siwan News नौतन: शराब कांड में फरार गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...