Muzaffarpur News: विकसित भारत पर सेमिनार आज
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। भारतीय आर्थिक परिषद की तरफ से बुधवार को विकसित भारत की ओर संरचनात्मक बदलाव: उभरते अवसर, निरंतर चुनौतियां और आगे की राह विषय पर सेमिनार होगा। आयोजन कन्हौली स्थित कृष्णापुरी कॉलोनी में परिषद के कार्यालय में होगा। सेमिनार से पहले कार्यालय का उद्घाटन भी होगा। भारतीय आर्थिक परिषद के मुख्य संयोजक डॉ. अनिल कुमार ठाकुर व एमएसकेबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि उद्घाटन प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद व इंडियन इकोनॉमिक एसो के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एस महेंद्र देव करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.