Muzaffarpur News: वाहन ने बाइक में मारी ठोकर
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। पुरानी बाजार गांव के समीप एनएच 27 पर शुक्रवार देर शाम वाहन की ठोकर से बाइक सवार दंपती जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के पूरन छपरा निवासी रामबालक राय व उनकी पत्नी रेखा देवी को अस्पताल में भर्ती कराया। रामबालक राय ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर जा रहे थे। थानेदार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.