Muzaffarpur News: वाहन के ठोकर से बाइक सवार घायल, रेफर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू-जाफरपुर मार्ग में खिखिरिया पुल के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से एक 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसको राहगीरों ने इलाज के लिए पारू सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल युवक थाने के गरीबा गांव निवासी तपेश्वर साह का पुत्र दीपक कुमार है। घायल बाइक से जाफरपुर से पारू की ओर आ रहा था। खिखिरिया पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.