मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। थाना क्षेत्र के बंगरा घाट पुल के समीप वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाने के यादवपुर निवासी 60 वर्षीय नवल पासवान और 26 वर्षीय राजेश कुमार जख्मी हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बाइक सवार साहेबगंज से बैकुंठपुर की ओर जा रहा थे, जबकि वाहन साहेबगंज की ओर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन और बाइक जब्त कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...