मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड 49 के विभिन्न मोहल्लों से लेकर मेन रोड तक कचरे का ढेर लगा हुआ है। शनिवार को निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने यह स्थिति देखी। इसके बाद नगर आयुक्त के आदेश पर सहायक लोक स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी ने संबंधित सर्किल (अंचल 9) और वार्ड 49 के इंस्पेक्टर के खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर दोषी सर्किल या वार्ड इंस्पेक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।नोटिस में कहा गया है कि नगर आयुक्त के निरीक्षण में कई जगहों पर कचरे का ढेर मिला। यह नियमित सफाई कार्य में घोर लापरवाही के साथ दायित्वों के प्रति गंभीर उदासीनता को दर्शाता है। स्वच्छता व्यवस्था की प्रभावी निगरानी व...