मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने सोमवार को वार्ड 45 के चंदवारा मोहल्ले में अभियान चलाकर अतिक्रमित की गई भूमि को खाली कराया। निगम की अतिक्रमण शाखा के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि चंदवारा के रहनेवाले संजय कुमार साह ने निगम की जमीन पर अस्थाई दुकान बना लिया था। संजय साह को नोटिस दिया गया था, लेकिन उसने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद सोमवार को मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन खाली कराई गई।यह अभियान उप नगर आयुक्त के निर्देश पर चलाया गया था। अभियान के दौरान किसी भी तरह के विरोध का सामना अतिक्रमण हटाने गई टीम को नहीं करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...