मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नया राशन कार्ड बनाने व पुराने कार्ड में छूटे या नए नाम जोड़ने को लेकर मंगलवार को वार्ड संख्या 41 की पार्षद सीमा झा व पूर्व पार्षद विजय झा द्वारा चतुर्भुज नाथ मंदिर परिसर में कैंप लगाया गया। इसमें 355 आवेदन जमा हुए। वार्ड पार्षद के मुताबिक सभी आवेदन एसडीओ (पूर्वी) के कार्यालय में जमा किए जाएंगे। फिर वहां आगे की प्रक्रिया होगी। कैंप को लेकर विकास मित्र विकास कुमार, नव अंकुर व सविता सोशल वेलफेयर के द्वारा लाउडस्पीकर के जरिए बीते चार दिनों से लोगों को सूचना दी जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...