मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वार्ड 34 के अंतर्गत पड़ाव पोखर, शंकरपुरी व अन्य गली-मोहल्लों में कूड़े का उठाव बंद है। स्थानीय वार्ड पार्षद चंदा कुमारी के मुताबिक बीते 15 दिनों से टीपर नहीं आने से हर जगह गंदगी फैली हुई है। इसके अलावा करीब 80 स्ट्रीट लाइट खराब होने के बावजूद मरम्मत में देरी हो रही है। बुधवार को मिस्त्री सिर्फ स्विच, चौक व तार लेकर 110 वाट की लाइट बनाने पहुंच गए। पूछने पर कहा कि आज सामान आने वाला है। आठ महीने से लाइट मरम्मत नहीं होने के चलते बारिश के मौसम में रिहायशी इलाके में अंधेरे में आवाजाही में लोगों की परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: गंदगी हो या लाइट, करें शिकायत तुरंत होगा समाधान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...