मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। श्रावणी मेले को लेकर वार्ड 19 की पार्षद पूनम देवी ने वार्ड के उन प्रमुख इलाकों में सुविधा का प्रबंध करने का आग्रह किया है, जहां श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। इनमें पंकज मार्केट, राम भजन मार्केट, गोला बांध रोड और बालू घाट रोड शामिल हैं। इसको लेकर उन्होंने नगर आयुक्त से साथ ही डीएम को भी पत्र लिखा है। इसमें रामभजन मार्केट, पंकज मार्केट और गोला बांध रोड इलाकों में स्ट्रीट लाइट, पेयजल और साफ-सफाई के समुचित प्रबंध की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...