Muzaffarpur News: वटवृक्ष के पास 108 दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपोत्सव केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंतर्मन में ज्ञान, सद्भाव, प्रेम और सकारात्मकता जगाने का प्रतीक है। यह पर्व मनुष्य को अज्ञान से ज्ञान और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। ये बातें आचार्य पावन महाराज ने कहीं। वे रविवार को वसुधा कल्याण आश्रम परिवार की ओर से एलएस कॉलेज परिसर स्थित वटवृक्ष के सान्निध्य में आयोजित दीपोत्सव में बोल रहे थे। इस अवसर पर आश्रम परिवार के सदस्यों ने 108 दीप प्रज्वलित किए।आचार्य पावन महाराज ने कहा कि दीपोत्सव भारतीय संस्कृति के शाश्वत आध्यात्मिक दर्शन का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, सह-अस्तित्व और संरक्षण की भावना को भी मजबूत करता है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एलएस कॉलेज में मना दीपोत्सव आयोजन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.