मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला स्कूल आदर्श विद्यालय में बुधवार को कक्षा से लेकर लैब तक में बच्चे नहीं, बल्कि उनके अभिभावक प्रयोग कर रहे थे और शिक्षक उन्हें पूरी प्रक्रिया समझा रहे थे। कुछ अभिभावकों ने डिजिटल लाइब्रेरी में किताबों का संसार भी देखा। शिक्षकों ने जब उन्हें बताया कि इसमें मेडिकल, इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए भी किताबें हैं और बच्चों को शाम में इसकी विशेष कक्षा दी जाती है तो उनके चेहरे चमक उठे। यह भी पढ़ें- Katihar News: प्रतिदिन स्कूल भेजें सभी अभिभावक अपने बच्चों कोअभिभावक-शिक्षक-छात्र संवाद जिले के सभी आदर्श विद्यालयों में बुधवार को पहला अभिभावक-शिक्षक-छात्र संवाद हुआ। आदर्श विद्यालयों में शाम की विशेष कक्षा में बच्चों को भेजने को लेकर अभिभावकों को बुलाया गया और उन्हें आदर्श वि...