मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- महवल में मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार के युवा रोजगार तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने। राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। ये बातें उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने गुरुवार को महवल में मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहीं। कहा कि टेक्सटाइल, इथेनॉल के बाद अब लेदर उद्योग बिहार को नई औद्योगिक पहचान देगा। इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ने से रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 2030 तक बिहार के युवाओं को यहीं रोजगार देंगे : सीएमऔद्योगीकरण और निवेश से रोजगार के अवसर कहा कि औद्योगिक विकास से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और यु...