मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग ने सिमुलतला शिक्षा सोसाइटी की सामान्य सभा में कुढ़नी के झिकटी निवासी शिक्षाविद् एवं लेखक कुमार विजय को सदस्य मनोनीत किया गया है। 27 अक्तूबर को जारी अधिसूचना में उनका नाम 19वें क्रम पर है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के शिक्षा जगत में हर्ष है।क्रानिकल अकादमी के प्रबंध निदेशक कुमार विजय वर्ष 1991 से शिक्षण कार्य से जुड़े हैं। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी पुस्तक 'आधुनिक बिहार का इतिहास' भी विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय है। समिति में राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय और जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रमेन्द्र वाजपेयी समेत कुल 22 सदस्यों को नामि...