Muzaffarpur News: लूट के विरोध पर आभूषण व्यवसायी को गोली मारी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर/औराई। औराई थाना क्षेत्र के महेशवारा बस स्टैंड के समीप शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बदमाशों ने लूट के विरोध पर व्यवसायी को गोली मार दी। महिसौथा निवासी आभूषण व्यवसायी बबलू कुमार (19) के बाएं जांघ में गोली लगी, जो आरपार हो गई। दूसरी गोली मिसफायर हो गई। इस दौरान बदमाशों और व्यवसायी में गुत्थम गुत्थी हुई। एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बबलू के चिल्लाने की आवाज पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर दोनों बदमाश फरार हो गए। इसके बाद बबलू को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। सूचना पर बेदौल ओपी के दारोगा मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। बबलू का आभूषण से भरा बैग लूटने से बचा गया। बैग में करीब 2.5 lakh के गहने थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: लूट के विरोध पर आभूषण व्यवसायी को गोली म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.