मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। पुलिस ने लूटकांड के मामले में पूर्वी चंपारण के बीजधरी ओपी की सौन्दरापुर पूर्वी पंचायत के डिलिया चट्टी गांव में मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान शातिर सुबोध सहनी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित को थाना लाकर उससे पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर देर रात तक छापेमारी की गई। छापेमारी में थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष अशोक राम, दारोगा कुणाल कुमार के साथ बीजधरी पुलिस टीम शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...