मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। लिफ्ट देने के बहाने यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह का नगर थाना पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गिरोह के एक शातिर को गिरफ्तार किया है। वह अहियापुर निवासी सोनू कुमार है। इसके पास से वारदातों में इस्तेमाल कार को भी पुलिस ने जब्त किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस तीन फरार शातिरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने रविवार को बताया कि बताया कि बीते 16 सितंबर को सरैया थाना क्षेत्र के बघनगरी गांव निवासी संजय कुमार सिंह जंक्शन से तुर्की जाने के लिए गाड़ी पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें झांसा दिया कि वह भी तुर्की ही जा रहा है और गांव की ही गाड़ी का हवाला देकर उसे कार में बैठा लिया। कार थो...