मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र से बीते 16 जून से लापता एक विवाहिता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में जो खुलासा हुआ है, उसने पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर दिया है। महिला को किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि रिश्ते के ही एक शातिर भांजे ने अपनी साजिश का शिकार बनाया था। आरोपी ने मामी को झांसे में लेकर शहर के ही एक मोहल्ले में बंधक बना रखा था। शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने महिला को मुक्त करा लिया है, जबकि आरोपी भांजा फिलहाल फरार है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: नाबालिग से यौन शोषण में आरोपी की मां गिरफ्तार, जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...