मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने जिले से लापता एक किशोरी और एक बुजुर्ग का सुराग देने वाले को 5-5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने आमलोगों से अपहरण के दोनों मामलों में मदद की अपील की है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: लापता किशोरी व बुजुर्ग का सुराग देने पर 5-5 हजार का इनामकुढ़नी थाना क्षेत्र में लापता बुजुर्ग पहला मामला कुढ़नी थाना क्षेत्र का है। पदमौल टोला निवासी हुलास राय (78) बीते 7 साल से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह 21 मई 2019 को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। गुमशुदगी के बाद एक जून 2019 को कुढ़नी थाने में अपहरण की धारा में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।सदर थाना क्षेत्र...