मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के एक गांव से दस दिन पहले लापता हुई 17 वर्षीया किशोरी को पुलिस ने सोमवार को मुजफ्फरपुर शहर से बरामद कर लिया। वहीं, आरोपित नीतीश राज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में किशोरी के पिता ने हथौड़ी थाना में मामला दर्ज कराया था। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...