Muzaffarpur News: लहरिया कट बाइक चला रहे दो युवक धरे गए
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में लहरिया कट बाइक चला रहे दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। दोनों के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है। मोबाइल के माध्यम से पुलिस यह पता लगा रही है कि कहीं ये दोनों स्टंट का रील तो नहीं बना रहे थे। पकड़े गए दोनों युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक के पास बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार में लहरिया कट बाइक चला रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे नगर थानेदार जयप्रकाश सिहं की गाड़ी के आगे भी दोनों ने खतरनाक कट मारा। इसपर नगर थानेदार ने जवानों की मदद से दोनों को दबोच लिया और फिर उन्हें काजी मोहम्मदपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इन युवकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.