मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चेहल्लुम के दौरान लहरिया कट हाईस्पीड बाइक चलाने के आरोप में आधा दर्जन से अधिक युवकों को पकड़ा गया है। ये युवक शहर के चंदवारा और भगवानपुर समेत अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। फिलहाल, सभी को अलग-अलग थानों पर रखकर बुधवार देर शाम तक पूछताछ की गई। नगर थाने की पुलिस ने सरैयागंज टावर और कंपनीबाग रोड से चार युवक को पकड़ा। अन्य थानों की पुलिस ने भी कुछ युवकों को पकड़ा है। संबंधित थानेदारों का कहना है कि पकड़े गए युवकों के नाम-पते और बाइक की सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...