मुजफ्फरपुर, नवम्बर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट ने लग्न के बाजार में नई जान डाल दी है। पिछले कई महीनों से कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण खरीदारी में सावधानी बरत रहे ग्राहक अब राहत महसूस कर रहे हैं। नवंबर और दिसंबर में कुल 13 लग्न हैं, जिनमें दो लग्न समाप्त हो चुकी है। ऐसे में सराफा कारोबारियों को आने वाले दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। खास बात यह है कि कीमतों में नरमी के कारण ग्राहक अब पुराने बजट में अधिक वजन के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- सोना खरीदने से पहले जान लें ये खबर! PM मोदी की अपील पर CTI ने कही बड़ी बातपिछले साल तेजी, इस बार गिरावट से उत्साह पिछले साल तेजी, इस बार गिरावट से उत्साह अखिल भारतीय सराफा संघ के महामंत्री मंजीत कुमार ने बताया कि पिछल...