Muzaffarpur News: लखनदेई के सुंदरखौली घाट पर नाव परिचालन की मांग
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: औराई। मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत स्थित लखनदेई के सुंदरखौली घाट पर नाव परिचालन को लेकर प्रखंड उपप्रमुख पप्पू कुमार साह ने सीओ को आवेदन दिया है। बताया कि सुंदरखौली गांव स्थित लखनदेई नदी पर आरसीसी पुल का निर्माण हो रहा है। पुल निर्माण होने तक सरकारी नाव के परिचालन से लोगों को सहूलियत होगी। इधर, सीओ धीरज कुमार ने बताया कि इस दिशा में आवश्यक कदम उठाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.