मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। प्रखंड में लखनदेई नदी का पानी में काला होने के साथ प्रदूषित हो गया है। इस कारण खेतों की सिंचाई में परेशानी आ रही है।

किसानों में त्राहिमाम इससे खासकर सब्जी उत्पादक किसानों में त्राहिमाम मचा हुआ है। उनका कहना है कि पहले नदी से पानी से वे पटवन कर लेते थे। अब नदी का पानी काल हो जाने से वे पटवन नहीं कर पा रहे हैं। अगर पटवन करते हैं तो पौधे सूख जाते हैं और सब्जी भी बदबूदार हो जाते हैं। पशुपालक भी नदी में पशुओं को नहा नहीं पा रहे हैं।

मछलियों की मौत और दुर्गंध यही नहीं, नदी में मछलियां भी मर रही हैं और उपला कर सतह पर आ जा रही हैं। गरई, बामी, गंईचा, नैनी मछलियां काली पड़ जा रही हैं। मछलियों के मरने के कारण आने वाली बदबू के कारण वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। मत्स्य पालक किसानों का कहना है...